कटिहार, दिसम्बर 8 -- कटिहार कोढ़ा प्रखंड के कोलासी गांव में बीती रात्रि उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब छोटू ऋषि के घर के आंगन में रखे पुआल के बड़े ढेर में अचानक आग लग गई। लेकिन देखते ही देखते पुआल से उठता घना धुआं पूरे मोहल्ले में फैल गया। आंगन से तेज धुआं और लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किया। आवाज सुनते ही मोहल्ले और अगल-बगल के लोग बाल्टियों में पानी लेकर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण आग पर काबू पाया गया।गांव का यह इलाका घनी आबादी वाला है और यहां सैकड़ों की संख्या में महादलित परिवारों के घर हैं। यदि आग ने विकराल रूप ले लिया होता, तो बड़ी जनहानि और व्यापक क्षति की संभावना थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.