सराईकेला, जून 22 -- सरायकेला । सरायकेला थाना क्षेत्र के कोलाबिरा में सोमवार तडके 6 बजे तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई जबकि वाईक सवार घायल हो गया जिसका इलाज सरायकेला अस्पताल में चल रहा है ।

घटना का विवरण घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणो ने शव के साथ सडक जाम कर दिया है । हालांकि पुलिस समझाने का प्रयास कर रही है लेकिन ग्रामीण उच्च अधिकारियो को बुलाने की मांग कर रहे है । प्राप्त जानकारी के अनुसार हाथीटांड निवासी शम्भु चरण महतो कदमा से दुगनी की ओर दवा लेने आ रहा था उसके साथ रपचा निवासी फुलसरी महतो बाईक पर सवार थी ।

घटनास्थल की स्थिति कोलाबिरा के निकट पिछे से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे पिछे बैठी फुलसरी सडक पर गिर गई तथा हाइवा ने उसे कुचलते हुए भागने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणो ने उसे...