सराईकेला, अप्रैल 15 -- राजनगर संवाददाता : कोणार्क नव युवक संघ कोलाबाड़िया नीचे टोला द्वारा आयोजित अष्टम प्रहर श्री श्री राधा गोविंद अखण्ड जुगल नाम यज्ञ बुधवार को महंत विदाई एवं श्री श्री गौरांग महाप्रभु हरि नाम प्रेम प्रसाद वितरण कर तथा रंग गुलाल के साथ अनुष्ठान का हुआ समापन। संकीर्तन समापन पर सैकड़ों महिला पुरुषों ने पूरे कोलाबाड़िया गांव में हरि नाम संकीर्तन कर भ्रमण किये , इससे पूरा गांव भक्तिमय हो गया।हरि संकीर्तन देखने के लिए आसपास दूरदराज से हजारों दर्शकगण पहुंचे थे। समिति द्वारा सभी दर्शकों को प्रसाद एवं खीर खिचड़ी दिया गया। हरि संकीर्तन में योगदान देने वाली कीर्तन मण्डलियाॅं का नाम:-कृष्टोपदो दास एदोल झारखंड , पलटु महतो पटाहेंसल झारखंड, रूद्र महतो मुण्डाकाटी झारखंड , सानकु महतो पान्ड्रा झारखंड , सुनील सिमली सुफलडीह झारखंड, राम लखन...