कोलाजोड़ा में प्राचीन शिव मंदिर का होगा पक्का निर्माण
पाकुड़, मई 11 -- कोलाजोड़ा पंचायत के गांव में स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पक्के निर्माण को लेकर ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। यह मंदिर वर्षों से क्षेत्र की आदिवासी संस्कृति और गहरी आस्था का केंद्र रहा है, जो वर्तमान में ताड़ के पत्तों से बने अस्थायी ढांचे में स्थित है। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने मंदिर के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि आस्था के इस प्रतीक को अब स्थाई स्वरूप देने की आवश्यकता है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि मंदिर निर्माण के लिए जल्द ही ठोस पहल की जाएगी। गौरतलब है कि यहां हर साल मई महीने में पारंपरिक चरक पूजा और भव्य मेले का आयोजन होता है, जिसमें भारी भीड़ उमड़ती है। जिप सदस्य के इस आश्वासन पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए एकजुट होकर समर्थन दिया। मौके पर अमीन हेम्ब्रम, सुशील ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.