शाहजहांपुर, अप्रैल 27 -- लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते कोलाघाट पुल पर आए दिन लगने वाले जाम से राहगीरों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुल की मरम्मत के नाम पर कई स्थानों पर सड़क को खोदकर अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सोमवार सुबह से ही पुल पर लंबा जाम लग गया, जिसमें दोपहिया और चारपहिया वाहन घंटों फंसे रहे। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बीच जाम में फंसे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की स्थिति बेहद खराब नजर आई।स्थानीय यह भी पढ़ें- कलान में भीषण गर्मी में जाम से नहीं मिल रही निजात लोगों का आरोप है कि विभाग द्वारा बिना समुचित योजना के मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया, लेकिन काम को समय पर पूरा नहीं किया जा रहा है। इससे रोजाना हजारो...