कोलवा गांव में निशुल्क नेत्र शिविर, 88 मरीजों की हुई जांच
बलरामपुर, मई 21 -- बलरामपुर, संवाददाता। सदर विकास खंड के कोलवा गांव में शाश्वत सेवार्थ समिति व पन्ना लाल सरावगी लाइंस नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर में कुल 88 मरीजों ने अपने नेत्रों की जांच कराई। चिकित्सालय की टीम के सदस्य शुभम सिंह ने मरीजों की बारीकी से जांच करते हुए आंखों से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी। जांच के दौरान 15 लोगों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई, जिनका निशुल्क ऑपरेशन पन्ना लाल सरावगी नेत्र चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार द्वारा कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- नेत्र जांच शिविर में 146 लोगों की हुई जांच शिविर में ग्रामीणों को आंखों की नियमित जांच कराने और नेत्रों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.