सिमडेगा, अप्रैल 10 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। प्रखण्ड के बड़ाबरपानी के कोलया दमार में शुक्रवार को आम सभा की बैठक संदीप बाघवार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सुरीन और आदिवासी नेता प्रदीप टोप्पो सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे। मौके पर ग्रामीणों ने गांव तक सड़क नहीं रहने से होने वाली परेशानियों से अवगत कराया। साथ ही प्रशासन से गांव तक जल्द सड़क बनवाने की मांग की। बैठक में उपस्थित सुनील सुरीन ने कहा कि तीन पीढ़ी बीत जाने के बाद भी गांव में सड़क का निर्माण नहीं होना बेहद चिंता का विषय है। सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं प्रदीप टोप्पो ने कहा कि लगभग 55 परिवारों की आबादी होने के बावजूद गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने कहा कि जल्द पेसा कानून के तहत ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.