रांची, फरवरी 3 -- राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड के लोवाहातू पंचायत के कोलमा गांव के कार्तिक अहीर एक दिसंबर 2025 को सहायक आचार्य के पद पर योगदान देने के बाद 31 जनवरी 2026 को रिटायर हो गए। उनके रिटायरमेंट के समय न तो वेतन मिला और न ही पेंशन प्रक्रिया में उनका नाम शामिल किया गया। यह स्थिति उनके और उनके परिवार के लिए काफी दुखदायी है। कार्तिक अहीर ने वर्ष 2000-2001 में भारत सरकार के सर्व शिक्षा अभियान के तहत ईजीएस स्कूलों की स्थापना के समय प्राथमिक शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं शुरू कीं। शिक्षा क्षेत्र में उनका योगदान तब से लगातार जारी रहा। 2012 में टेट परीक्षा पास करने के बावजूद एक अंक से कटऑफ में चूक जाने के कारण नौकरी नहीं मिली। 2016 में अच्छे अंकों से परीक्षा पास करने के बाद भी वर्षों तक नियुक्ति नहीं हुई। नौ वर्षों के लंबे इंतजार और हाईकोर्ट के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.