रामगढ़, जून 13 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। कोलफील्ड मजदूर यूनियन मिलन समारोह शनिवार को गिद्दी सी परियोजना कैंटिन में हुई। समारोह की अध्यक्षता यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष सह अरगड्डा क्षेत्रीय अध्यक्ष रंजीत पांडेय और संचालन क्षेत्रीय सचिव पुरुषोत्तम पांडेय ने की। जबकि समारोह में पूर्व सेफ्टी बोर्ड के सदस्य उदय सिंह और बरका सयाल क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव अशोक गुप्ता मुख्य रुप से उपस्थित थे। समारोह में दूसरे यूनियन छोड़ कर कोलफील्ड मजदूर यूनियन में ने अनेको लोग शामिल हुए। इन्हें यूनियन के वरीय नेताओं ने माला पहना कर शामिल किया। इसके पहले समारोह को संबोधित करते हुए यूनियन नेताओं ने कहा कोयला उद्योग में श्रम कानून लागू होने से विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है। ऐसे समय 20 प्रतिशत से ऊपर की सदस्यता प्राप्त करने वाला करेगा वह नेगोसिएशन काउंसिल का सदस्य ...