बागेश्वर, मार्च 2 -- दमकल विभाग ने कोलतुलारी गांव में रविवार को लगी आग पर काबू पा लिया है। इस तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। रविवार की रात करीब दस बजे फायर स्टेशन गरुड़ को सूचना मिली कि देवनाई स्थित कोलतुलारी गांव में आग लगी है, जो तेज हवाओं के कारण आबादी की ओर बढ़ रही है। आस-पास रिहायशी मकान होने के कारण स्थिति काफी संवेदनशील थी। सूचना मिलते ही फायर यूनिट मौके पर पहुंचकर टीम ने देखा कि आगोशाला के पास रखे घास के लुट्टों (ढेर) में लगी थी और विकराल रूप ले रही थी। फायर यूनिट ने आग पर काबू पाया। फायर टीम की सूझबूझ से आग को रिहायशी घरों और गोशाला के भीतर तक पहुंचने से रोक लिया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जन-हानि या जीव-हानि नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...