धनबाद, मार्च 30 -- कतरास थाना क्षेत्र के कोलडंप कॉलोनी स्थित माता रानी दुर्गा मंदिर में अपराधियों ने ताला तोड़कर करीब तीन लाख रुपये के आभूषण व नकदी की चोरी कर ली। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। घटना के बाद कॉलोनीवासियों में आक्रोश व्याप्त है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि कॉलोनी निवासी सुरेंद्र सिंह (58) रात करीब 1:20 बजे अपने रिश्तेदार को लेने कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मंदिर का ताला टूटा देखा तो दंग रह गए। उन्होंने तुरंत कॉलोनी के लोगों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सदल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया तथा मंदिर समिति के सदस्यों से चोरी के संबंध में विस्तृत जानकारी ...