चक्रधरपुर, मार्च 6 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के कोलचोकड़ा गांव के 24 प्रहरी हरिनाम संकीर्तन के आयोजन को लेकर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभ खूंटा गाड़ा गया। धार्मिक अनुष्ठान के साथ पूरे गांव में भक्ति का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने एकजुट होकर पूजा में भाग लिया और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ खूंटा गाड़ने की परंपरा निभाई। इसके बाद कीर्तन-भजन का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद भंडारा का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर संरक्षक उत्तम कुमार साहू, अध्यक्ष गगन बिहारी प्रधान, सचिव बिरजा कुंभकार, उपाध्यक्ष अंजनेश्वर प्रमाणिक तथा कोषाध्यक्ष दुसमंतो प्रधान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही समस्त ग्रामवासी इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.