चक्रधरपुर, अप्रैल 10 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के कोलचकड़ा गांव में आगामी 16 अप्रैल से हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जायेगा। इसे लेकर गुरुवार को श्री श्री हरि संकीर्तन कोलचकड़ा मंडली ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। अध्यक्ष गगन बिहारी प्रधान ने बताया कि 16 अप्रैल को गंध दिवस से शुरू होगा जबकि 17 अप्रैल को प्रथम प्रहर 18 को द्वितीय प्रहर होकर 20 अप्रेल को समापन होगा। मौके पर उन्होंने बताया संकीर्तन को लेकर पश्चिमी बंगाल, ओड़िशा, बांकुड़ा सहित स्थानीय कीर्तन मंडलियों द्वारा गांव में सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए कीर्तन किया जाएगा। प्रेस वार्ता में सचिव बिरजा कुंभकार, कोषाध्यक्ष दुशमंत प्रधान, उपाध्यक्ष अंजनेश्वर प्रामाणिक, संरक्षक उत्तम कुमार साव सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...