गिरडीह, अगस्त 21 -- रेम्बा, प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मंगलवार देर-रात एक होटल में लगी भीषण आग में नौ लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में झारखंड के गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड अंतर्गत पालमो पंचायत निवासी 19 वर्षीय संदीप पासवान की भी मौत हो गई। संदीप कोलकाता के उक्त होटल में काम करता था और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। शुक्रवार सुबह संदीप का शव पैतृक गांव पहुंचते ही पूरे इलाके का माहौल गमगीन हो गया। शव घर पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल मातम में बदल गया। ग्रामीणों की भी आंखें नम हो गईं और अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे। परिजनों के अनुसार, संदीप परिवार का एकमात्र कमानेवाला सदस्य था। उसके पिता का कई वर्ष पहले ही निधन हो चुका था। संदीप की कमाई से ही परिवार का भरण-पो...