कानपुर, मार्च 25 -- कानपुर। कोलकाता से कानपुर आ रही सरिया लोड वाहन को फतेहपुर में एसजीएसटी ने रोक लिया। वाहन पकड़ने वाले सहायक आयुक्त व प्रयागराज में अपर आयुक्त आयुक्त ग्रेड 2 से बात करने के बाद वाहन को माल समेत छोड़ दिया गया। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने बताया कि मामूली खामी पर गाड़ी पकड़ने वाले सहायक आयुक्त ने पेनाल्टी के लगभग सात लाख रुपये जमा करने के लिए कहा था। हालांकि, अधिकारियों से संपर्क के बाद बगैर पेनाल्टी माल समेत गाड़ी को छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि आदेश के बाद भी धारा 129 के तहत सभी कागजात होने के बावजूद गाड़ियां पकड़ी जा रही हैं। ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान प्रभावित हुए व्यापार व उद्योग में कार्रवाई रोकने को लेकर स्टेट जीएसटी आयुक्त डॉ. नितिन बंसल से लखनऊ में मिलेंगे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.