भागलपुर, अप्रैल 4 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने कोलकाता वाया भागलपुर से योग नगरी ऋषिकेश के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 04312 योग नगरी ऋषिकेश- कोलकाता स्पेशल ट्रेन 17 अप्रैल से 10 जुलाई के बीच प्रत्येक शुक्रवार को रात 10:20 बजे योग नगरी ऋषिकेश से 13 ट्रिप के साथ रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 8:00 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वहीं, 04311 कोलकाता- योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन दोपहर 1:55 बजे कोलकाता से रवाना होगी। 19 अप्रैल से 12 जुलाई के बीच प्रत्येक रविवार को 13 ट्रिप अगले दिन रात 11:30 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी। उपरोक्त विशेष ट्रेन की बुकिंग तिथि की सूचना शीघ्र दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.