चक्रधरपुर, फरवरी 4 -- कोलकाता रंगमंच महोत्सव में चक्रधरपुर के दिनकर ने दी प्रस्तुति कोलकाता रंगमंच महोत्सव में चक्रधरपुर के दिनकर ने दी प्रस्तुति -मुंशी प्रेमचंद की कालजयी रचना बड़े भाई साहब का किया एकल मंचन चक्रधरपुर,संवाददाता। कोलकाता रंगमंच महोत्सव में चक्रधरपुर के दिनकर शर्मा ने प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। कोलकाता के निरंजन सदन में आयोजित 24वें वार्षिक रंगमंच महोत्सव में दिनकर शर्मा की नाट्य प्रस्तुति ने दर्शकों और कला समीक्षकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दिनकर शर्मा ने मुंशी प्रेमचंद की कालजयी रचना बड़े भाई साहब का एकल मंचन किया। उन्होंने अपने अभिनय से बड़े भाई के चरित्र की गरिमा, अनुशासन और आंतरिक द्वंद्व को इतनी संवेदनशीलता से उभारा जिससे पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मौके पर आयोजक ने स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.