प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 14 -- हीरागंज, हिन्दुस्तान संवाद। परिवार के जीवकोपार्जन को कोलकाता के ईंट भट्ठे पर काम करने गए युवक की अचानक हालत खराब हो गई। इलाज के बाद उसे घर लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक का शव घर पहुंचते ही परिजनो में चीत्कार मच गया। महेशगंज थाना क्षेत्र के बरेज फतूहाबाद गांव निवासी राजाराम गौतम का 35 वर्षीय बेटा कलंदर उर्फ राम 13 जनवरी को कोलकाता के ईंट भट्ठे पर काम करने गया। काम करने के दौरान 12 मार्च की आधी रात को उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई तो साथी उसे अस्पताल ले गए। उसे आराम होने पर परिजनों ने घर लाने को कहा। कलंदर उर्फ राम के साथी उसे एम्बुलेंस से घर लेकर आ रहे थे। रास्ते में झारखंड के पास ही उसकी सांस थम गई। शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गचा। युवक के मौत की खबर मिलते ही उसकी पत्नी मनीषा, बेटी बरखा और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.