कोलकाता में बनेंगे शिप, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया शिलान्यास; 3500 करोड़ की लागत
नई दिल्ली, अगस्त 24 -- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कोलकाता में पोत निर्माण से जुड़ी पांच विस्तार परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं को 3500 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। रक्षा मंत्री ने इसे देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि भारत में पोत निर्माण का वैश्विक केंद्र बनने की क्षमता है। रक्षा मंत्री ने रविवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी में ऑनलाइन माध्यम से 'गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स' (जीआरएसई) की तीन और 'यंत्र इंडिया लिमिटेड' की दो परियोजनाओं की आधारशिला रखी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वैश्विक पोत निर्माण उद्योग में एक शून्यता आ रही है। भारत इस स्थिति का लाभ उठा सकता है। यह भी पढ़ें- ऐसा नेता प्रतिपक्ष नहीं देखा; PM मोदी पर राहुल के तंज की राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.