कोलकाता में बड़ा हादसा, मशहूर आनंदलोक अस्पताल में लगी आग; कई मंजिलें चपेट में
नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में आग लग गई है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं हैं। वहीं, अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों को अन्य सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराया जा रहा है। अब तक साफ नहीं है कि घटना के समय अस्पताल में कितने मरीज भर्ती थे। साथ ही आग लगने की वजह का भी पता लगाया जा रहा है। अधिकारी के मुताबिक, सुबह करीब दस बजे उन्हें इस घटना की सूचना मिली जिसके बाद आग बुझाने के लिए तीन अग्निशमन वाहनों को मौके पर भेजा गया। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि साल्टलेक के करुणामयी क्रॉसिंग पर स्थित एक निजी स्वास्थ्य केंद्र की पहली मंजिल पर आग लग गई। उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।मरीजों को किया शिफ्ट आग लगने की खबर के साथ ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.