कोलकाता में फ्लैट देने का झांसा देकर 1.45 करोड़ की ठगी
बोकारो, जुलाई 9 -- बोकारो, प्रतिनिधि। कोलकाता में फ्लैट और जमीन दिलाने का झांसा देकर 1.45 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में बुधवार रात चास थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। चास निवासी दलबीर सिंह भरारा की लिखित शिकायत पर पुलिस ने कोलकाता के ग्रीन वैली, राजपुर निवासी देवराज कोले और उनकी पत्नी मिली घोष को आरोपी बनाया है। शिकायत के अनुसार, किसी समारोह के दौरान बोकारो में उनकी मुलाकात आरोपित दंपती से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों ने कोलकाता में फ्लैट और जमीन उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। विश्वास में लेकर उन्होंने अलग-अलग किस्तों में कुल 1.45 करोड़ रुपये ले लिए। यह भी पढ़ें- जमीन बेचने के नाम पर 1.48 करोड़ की हुई ठगी पीड़ित का आरोप है कि रकम लेने के बाद न तो फ्लैट दिया गया और न ही जमीन उपलब्ध कराई गई। जब उन्होंने अपने पैसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.