कोलकाता में दिल्ली जैसा अग्निकांड, 9 लोगों की तड़पकर मौत; इलाज कराने आए बांग्लादेशी भी मरे
नई दिल्ली, अगस्त 19 -- पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सुबह सुबह दर्दनाक हादसे की खबर है। यहां सेंट्रल कोलकाता में मिर्जा ग़ालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल में भीषण आग लगने से 1 बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई है। आग होटल के ठीक बगल में मौजूद फायर स्टेशन के पास लगी। इसके बावजूद दम घुटने की वजह से कई लोगों की जान चली गई। मरने वालों में बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक आग तड़के करीब 2 बजे लगी थी। बंद कमरे में आग लगने के बाद पूरे होटल में धुआं भर गया। कई लोग सोते समय ही बेहोश हो गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। हादसे में कई अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़ें- पटना के गोपालपुर में केमिकल गोदाम में भीषण आग, 50 लाख का माल राखमरने वाले बांग्लादेशी नागरिक शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.