रुद्रपुर, जनवरी 8 -- खटीमा, संवाददाता। डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म ने कोलकाता में विशेष पुरस्कार प्राप्त कर उत्तराखंड को गौरवान्वित किया। छह और सात जनवरी को आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान नाटक महोत्सव में दस हजार रुपये नकद पुरस्कर, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। स्कूल ने कोलकता के बिरला इंडस्ट्रियल एंड टेक्नोलॉजिकल म्यूजियम में नेशनल काउंसिल ऑफ़ साइंस म्यूजियम व मिनिस्ट्री ऑफ कल्चरल गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। नाटक टीम में डायरेक्टर सुरेश ओली, स्क्रिप्ट राइटर वैष्णवी विश्वकर्मा, प्रतिभागी छात्र-छात्रा वंश भंडारी, दिव्यांशु पोखरिया, राहुल जोशी, शगुन चड्डा, प्रज्ञा भट्ट, नंदिनी जोशी, खुशी बिष्ट, हिमांशी जोशी ने प्रतिभाग किया। ब्लॉक, जिला, राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं को जीतने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.