छपरा, फरवरी 10 -- अमनौर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मनोरपुर खासपट्टी गांव निवासी 23 वर्षीय युवक की कोलकाता में हुए ट्रेलर हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों को एक दिन पूर्व घटना की सूचना मिली। जैसे ही यह खबर गांव पहुंची, घर समेत पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। मृतक की पहचान खासपट्टी गांव निवासी राजेन्द्र राय के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। मंगलवार को शव गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शव देखते ही मां सुहागो देवी और पत्नी सोनिया देवी दहाड़ मारकर रोने लगीं। दोनों शव से लिपटकर बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। परिजन रोते-बिलखते यही कह रहे थे, "भगवान ने यह क्या कर दिया!" परिजनों के अनुसार विकास छह भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। पिता गांव में रहकर खेती-बाड़ी करते हैं, जबकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.