छपरा, फरवरी 16 -- पानापुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मोरिया गांव के एक युवक की कोलकाता में ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत हो गयी । मृतक जयकिशुन महतो का 21 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार बताया जाता है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, राहुल अपने पिता के साथ कोलकाता में रहता था। उसके पिता मजदूरी करते थे जबकि राहुल ट्रक ड्राइवर था। सोमवार की सुबह वह घर आने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए हावड़ा स्टेशन आया था। इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गयी। राहुल की मौत की खबर जैसे ही उसके परिजनों को मिली परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की मां रेशमी देवी, छोटे भाई नीरज , बहन लक्ष्मी और पूजा के करुण चीत्कार में उपस्थित हर किसी की आंखे नम हो जा रही थी। मृतक तीन भाइयों व दो बहनों में सबसे बड़ा था और उसकी शादी तय हो चुकी थी। बताया जाता है कि उसका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.