कोलकाता में जीत के जुलूसों पर रोक; पुलिस के कड़े निर्देश, क्या बताई वजह?
कोलकाता, मई 4 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को जारी मतगणना के रुझानों में भाजपा ने 194 विधानसभा सीट पर बढ़त बना ली है। वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस 92 सीट पर आगे चल रही है। वोटों की गिनती जारी रहने के बीच कोलकाता पुलिस ने सोमवार को पूरे शहर में जीत के जुलूसों, रैलियों और सार्वजनिक समारोहों पर रोक लगा दी है। इस बारे में पुलिस की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। कोलकाता पुलिस की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि किसी भी राजनीतिक दल को 4 मई को किसी भी तरह का सार्वजनिक समारोह, जुलूस, या रैलियां निकालने की इजाजत नहीं होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि मतगणना में जुटे अधिकारी गिनती की प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना रखना चाहते हैं। यह पाबंदी पूरे कोलकाता में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लगाई गई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.