हजारीबाग, मार्च 11 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता। हजारीबाग की प्रसिद्ध जनजातीय चित्रकला सोहराय कला से छात्रों को परिचित कराने के उद्देश्य से कलकता इंटरनेशनल स्कूल कोलकाता में तीन दिवसीय सोहराय आर्ट वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए पारंपरिक आदिवासी कला की बारीकियों को सीखा। कार्यशाला का संचालन हजारीबाग की प्रसिद्ध सोहराय कलाकार में मालो देवी और प्रभा शांति लकरा ने किया। दोनों कलाकारों ने विद्यार्थियों को सोहराय कला के इतिहास, इसके पारंपरिक स्वरूप और प्राकृतिक रंगों के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.