बलिया, अप्रैल 8 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। कुछ दिनों से बीमार क्षेत्र के प्रधानपुर निवासी सेना के जवान 35 वर्षीय अनिल कुमार गुप्त का कोलकाता में इलाज के दौरान मंगलवार को निधन हो गया। इसकी जानकारी होते ही परिजन बिलखने लगे और गांव में मातम पसर गया। जवान का शव गुरुवार को सुबह में गांव पहुंचेगा। अनिल वर्ष 2012 में सेना में भर्ती हुए थे। वे नासिक (महाराष्ट्र) के तोपखाना मीडियम रेजीमेंट आसोम में हवलदार के पद पर तैनात थे। परिजनों के अनुसार कुछ दिनों पहले ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें कमांड हॉस्पिटल कोलकाता में भर्ती कराया गया, जहां पर उनका हार्ट का ऑपरेशन हुआ था। इसी बीच मंगलवार को उनकी हालत गंभीर होने के कुछ देर बाद मौत हो गयी। इसकी खबर मिलते ही बड़े भाई आर्मी से रिटायर श्रीनिवास गुप्त, मां उर्मिला, पत्नी सलोनी व छह साल ...