नई दिल्ली, जुलाई 20 -- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कोलकाता में अमूल बंगाल डेयरी परियोजना के तहत विश्व के सबसे बड़े दही उत्पादन प्लांट का भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह परियोजना पश्चिम बंगाल में डेयरी क्षेत्र को नई गति देगी, पशुपालकों की आय बढ़ाने में मदद करेगी और "श्वेत क्रांति 2.0" के लक्ष्य को आगे बढ़ाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी समेत राज्य सरकार और सहकारिता क्षेत्र से जुड़े कई प्रतिनिधि मौजूद रहे। सरकार के अनुसार, हावड़ा फूड पार्क में लगभग 700 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित की जा रही इस परियोजना के पूरी तरह शुरू होने पर प्रतिदिन करीब 30 लाख लीटर दूध का प्रसंस्करण किया जा सकेगा। पहले चरण में प्रतिदिन 10 लाख लीटर दूध की प्रोसेसिंग होगी, जिससे करीब 1.20 लाख छोटे दुग्ध उत्पादकों और ...