कोलकाता में अन्तरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेंगे हजारीबाग 60 कराटेकार
हजारीबाग, जुलाई 26 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हजारीबाग के 60 कराटेकार भाग लेंगे अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में।आगामी 29 जुलाई से कोलकाता के नेताजी इनडोर स्टेडियम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में हजारीबाग के 60 कराटेकार झारखंड प्रभारी शिहान उदय कुमार के नेतृत्व में भाग लेंगे । इस प्रतियोगिता के लिए हजारीबाग के सभी कराटेकारो ने जीतोड़ मेहनत की है। इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा आठ अन्य देशों के भी कराटेकार भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में कुल आठ हजार प्रतिभागी भाग लेंगे। हजारीबाग टीम मैनेजर प्रतिमा कुमारी, मुख्य कोच फौजिया परवीन एवं नमिता भारती हैं। हजारीबाग के सभी खेल प्रेमियों एवं बुद्धिजीवियों ने सभी कराटेकारो को शुभकामना दी है और उम्मीद जताया है कि अधिक से अधिक पदक जीत कर हजारीबाग एवं झारखंड का नाम रोशन करें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.