नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम मची भगदड़ से खुशियों का माहौल पलभर में मातम में बदल गया। घटनास्थल पर मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि महासप्तमी पर पंडाल और पंडाल के बाहर काफी भीड़ थी। तेज बारिश शुरू होते ही लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे और पंडाल में भीड़ बढ़ती गई। इसी दौरान लकड़ी से बना एक ढांचा ढहने से भगदड़ मच गई। हालांकि, ढांचा किस वजह से गिरा, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि भगदड़ के दौरान लोगों की चीख-पुकार सुनाई दे रही थी। घटना में मेरी बेटी और पोती भी घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि प्रवेश द्वार पर करीब डेढ़ घंटे से लंबी कतार लगी थी। बारिश हो रही थी, इसलिए लोग अंदर जाने की जल्दी में थे। जगह काफी संकरी थी।प...