कोलकाता ने लगाया रनों का अंबार, 247 रन बनाकर दर्ज किया अपना तीसरा हाईएस्ट टोटल
नई दिल्ली, मई 16 -- कोलकाता नाइट राइडर्स ने शनिवार को ईडन गार्डन्स में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 247 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। ) कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए फिन एलन (93 रन), अंगकृष रघुवंशी (नाबाद 82 रन) और कैमरन ग्रीन (नाबाद 52 रन) ने दमदार पारियां खेली। कोलकाता ने अपनी पारी के दौरान 22 छक्के भी जड़े, जिसमें से 10 छक्के फिन एलन ने अकेले मारे। एलन और रघुवंशी ने दूसरे विकेट के लिए 41 गेंद में 95 रन की भागीदारी की। फिर रघुवंशी और ग्रीन ने तीसरे विकेट के लिए 53 गेंद में 108 रन की नाबाद साझेदारी निभाई। गुजरात टाइटन्स के लिए मोहम्मद सिराज और साई किशोर को एक-एक विकेट मिला।कोलकाता के हाईएस्ट टोटल कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने जारी सीजन में आज सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी की है। कोलकाता ने शनिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.