कोलकाता नाइट राइडर्स को मिली गुड न्यूज, मथीशा पथिराना IPL 2026 में खेलने के लिए हुए फिट
नई दिल्ली, मार्च 20 -- कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल के आगामी सीजन से पहले मथीशा पथिराना की फिटनेस को लेकर बड़ी अपडेट मिली है। टीम के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना पूरी तरह फिट हैं और खेलने के लिए तैयार हैं। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इसकी पुष्टि की है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही खिलाड़ियों की चोट से परेशान है। पथिराना के आने से टीम का गेंदबाजी आक्रमण मजूबत होगा। श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना टी20 विश्व कप के दौरान लगी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं, जिससे उनका आईपीएल के शुरुआती मैचों में खेलना संदिग्ध बताया गया था। श्रीलंका क्रिकेट के सचिव बंदुला दिसानायक ने पुष्टि की है कि मथीशा पथिराना ने अपना रिहैबिलिटेशन पूरा कर लिया है और उन्हें लीग में भाग लेने के लिए मंजूरी दे दी गई है। केकेआर की टीम ने बुधवार से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.