गया, अप्रैल 12 -- गुरपा-गझंडी घाटी रेल सेक्शन में शनिवार शाम आरपीएफ ने कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस के एक साधारण कोच से लावारिस ट्रॉली में रखी अंग्रेजी शराब बरामद की। निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान गझंडी और गुरपा स्टेशन के बीच सीट के नीचे संदिग्ध ट्रॉली मिली। तलाशी लेने पर ट्रॉली से 18 कैन बीयर, 9 बोतल व्हिस्की और 4 बोतल रम बरामद हुई। यात्रियों द्वारा दावा नहीं करने पर इसे लावारिस माना गया। बरामद 14,220 मिलीलीटर शराब की कीमत करीब 7,640 रुपये आंकी गई है। शराब को उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है। (फतेहपुर से सुधीर कुमार की रिपोर्ट)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...