कोडरमा, अप्रैल 11 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा आरपीएफ ने कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस से अवैध विदेशी शराब बरामद की है। इस संबंध में आरपीएफ प्रभारी दीपक प्रसाद ने बताया कि निरीक्षक प्रभारी के निर्देशन में एएसआई धर्मेंद्र कुमार दुबे, प्रधान आरक्षी हरि मोहन मीना एवं आरक्षी मिंकू कुमार द्वारा (कोलकाता-जम्मूतवी) एक्सप्रेस में प्रतिबंधित सामानों की जांच की जा रही थी। जांच के क्रम में गाड़ी जब गझंडी और गुरपा स्टेशन के बीच थी, तब इंजन से दूसरे सामान्य कोच की एकल सीट के नीचे नीले रंग का एक छोटा ट्रॉली बैग संदिग्ध अवस्था में पाया गया। कोच में बैठे यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी ने भी उस ट्रॉली पर अपना दावा नहीं किया।शंका के आधार पर ट्रॉली खोलकर जांच करने पर उसमें विदेशी शराब बरामद हुई। इसके बाद मौके पर ही आरपीएफ ओपी गुरपा द्वारा शराब को जब्त ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.