नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2026 के आगामी मैचों में बड़ी राहत मिलने वाली है। टीम के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पूरी तरह फिट हो गए हैं और जल्द ही गेंदबाजी करते हुए दिखेंगे। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबला खेलने उतरेगी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन गेंदबाजी करते हुए नजर आएंगे। ग्रीन ईडन गार्डन्स में होने वाले मुकाबले में बतौर ऑलराउंडर खेलने उतरेंगे। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया था लेकिन उन्होंने इस सत्र में अब तक गेंदबाजी नहीं की है क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) उनकी पीठ की सर्जरी के बाद उनके कार्यभार पर नजर रख रहा है। ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में कैमरन ग्रीन गेंदबाज...