कोलकाता के होटल अग्निकांड में जमुआ के युवक की मौत
गिरडीह, अगस्त 20 -- रेम्बा, प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मंगलवार देर रात एक होटल में भीषण आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई। हादसे में गिरिडीह जिला के जमुआ प्रखंड अंतर्गत ग्राम पालमो निवासी 19 वर्षीय संदीप पासवान की भी मौत हो गई। संदीप कोलकाता के एक होटल में काम करता था और परिवार के गुजर-बसर में सहयोग करता था। जानकारी के अनुसार, कोलकाता के न्यू मार्केट थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण होटल में मौजूद कई लोग फंस गए। दमकल विभाग और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया तथा कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
संदीप की कहानी बताया गया कि संदीप पासवान करीब चार वर्ष पूर्व पिता के निधन के बाद परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी में सहयोग करने के लिए कोलकाता गया था। वह होटल में काम कर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.