कोलकाता, अक्टूबर 17 -- पश्चिम बंगाल में एक दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक भगदड़ मच गई। हादसे के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और चीफ सेक्रेट्री मनोज अग्रवाल कलकत्ता मेडिकल कॉलेज पहुंचे। भगदड़ चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई है। आनंद बाजार पत्रिका के मुताबिक हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है।वहीं, कई अन्य लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद एक शख्स ने हादसे के भयानक दृश्य का वर्णन किया। उसने बताया कि भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कई लोग बेहोश हो रहे थे। कुछ को मोटरसाइकिलों पर ले जाया जा रहा था।बारिश से बिगड़े हालात जानकारी के मुताबिक पूजा पंडाल के बाहर बड़ी संख्या में श्रद्धालु खड़े थे। जैसे ही बारिश शुरू हुई, चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर इंतजार कर रहे लोग आगे बढ़े। इस दौरान कुछ लोग सड़क पर गिर गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसके चलते भ...