कोलकाता, जून 3 -- पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के सियालदह स्थित 142 साल पुराने सुरेंद्रनाथ कॉलेज में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार को कॉलेज परिसर में सफाई अभियान के दौरान एक बंद कमरे से दीमक लगे नोटों से भरे दो सूटकेस और एक बंदूक बरामद की गई है। इस घटना के बाद से पुलिस की जांच तेज हो गई है और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है।कैसे हुआ खुलासा? कोलकाता नगर निगम (KMC) द्वारा मॉनसून से पहले डेंगू-रोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत मंगलवार को सुरेंद्रनाथ कॉलेज परिसर में सफाई की जा रही थी। कॉलेज के कर्मचारियों को परिसर के पिछले हिस्से में स्थित एक स्टोररूम (जिसे छात्र संघ कक्ष के रूप में भी जाना जाता है) की सफाई करनी थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, काफी समय से बंद पड़े इस कमरे की चाबी जब नहीं...