नई दिल्ली, मार्च 23 -- पश्चिम बंगाल का आरजी कर अस्पताल एक बार फिर चर्चा में है। राज्य के इस मेडीकल कॉलेज और अस्पताल से अब चिकित्सीय लापरवाही का मामला सामने आया है। कथित तौर पर गंभीर हालत में अस्पताल लाए गए एक मरीज की शौचायल ले जाने में मदद करने से स्टॉफ ने इनकार कर दिया। इसके बाद जब साथ आए लोग उसे पैदल ही शौचालय ले जा रहे थे, तभी उसकी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक बिस्वजीत सामंता को सोमवार सुबह ही सीने में दर्द, सांस लेने में दिक्कत और नाक से खून निकलने की वजह से ट्रामा सेंटर में लाया गया था। परिवार ने बताया कि शुरुआती इलाज के बाद सामंता की हालत में सुधार हुआ, लेकिन जब उन्होंने शौचालय जाने के लिए स्टाफ से मदद मांगी, तो उन्होंने किसी भी तरह की मदद करने से इनकार कर दिया। स्ट्रेचर या किसी व्हीलचेयर की उपलब्धता न होने के वजह से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.