नई दिल्ली, मार्च 21 -- कोलकाता का सरकारी आर जी कर अस्पताल एक बार फिर से सुर्खियों में है। यहां की लिफ्ट में कथित तौर पर फंसने से शुक्रवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई जिसके बाद भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने इसे हत्या करार दिया और इस घटना के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दोषी ठहराया। भाजपा ने जहां राज्य की स्वास्थ्य प्रणाली में भ्रष्टाचार को घटना का कारण बताया, वहीं अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की प्रभारी मुख्यमंत्री बनर्जी, स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम और अस्पताल के अधीक्षक को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। पश्चिम बंगाल की निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता ने दावा किया कि आर जी कर मेडिकल कॉलेज में जिस लिफ्ट में उस व्यक्ति की मृत्यु हुई, उसकी घटना के समय मरम्मत की जा रही थी। उन्होंने पूर्वी मेदिनीपुर के महिषादल में चुनाव प्रचार करते हु...