वाराणसी, मार्च 13 -- वाराणसी। छावनी परिषद एवं दीपिका कल्चरल सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से साप्ताहिक वरुणा संध्या का आयोजन शनिवार को किया गया। कैंटोनमेंट स्थित नेहरू पार्क में कोलकाता की स्नेहा शाओ ने कथक नृत्य की यादगार प्रस्तुति दी। शुरुआत शिव वंदना से करने के बाद पारंपरिक कथक और भावनृत्य का मनमोहक प्रदर्शन किया। कलाकार को प्रमाणपत्र भारत पर्यटन के सहायक निदेशक पावस प्रसून ने प्रदान किया। संचालन तनुज वर्मा और धन्यवाद ज्ञापन सचिन कुमार श्रीवास्तव ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...