कोलकाता की सीधी फ्लाइट बंद होने पर जताया आक्रोश
दरभंगा, जून 26 -- दरभंगा। डिवीजनल चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दरभंगा-कोलकाता रूट पर चलायी जा रही इंडिगो की सीधी फ्लाइट को बंद कर दिये जाने पर आक्रोश जताया है। चैंबर के अध्यक्ष पवन कुमार सुरेका ने नागरिक उड्डयन मंत्री एवं दरभंगा के सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर को पत्र एवं ई मेल के माध्यम से इस समस्या को रखा है और उनसे इसके निराकरण की दिशा में अपने स्तर से ठोस कार्रवाई करने का अनुराध किया है। उन्होंने कहा है कि इंडिगो लंबे समय से इस रूट पर नियमित रूप से एक विमान सेवा प्रदान कर रही थी और यह काफी लोकप्रिय भी थी। इसकी प्राय: सभी सीटें क्षमता के अनुसार भरी रहती थी। पता नहीं क्यों अचानक से इंडिगो ने इसे बंद कर दिया है। उसकी वेबसाइट पर बताया जा रहा है कि अब यह उड़ान 24 अक्टूबर तक बंद रहेगी। अचानक से इस सेवा को बंद कर देने से इस क्षेत्र के यात्रियों को काफी असु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.