कोलकाता की सड़कों से मिटा देंगे मुगलों और पठानों के नाम; शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान
नई दिल्ली, जून 24 -- Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को इस बात का ऐलान किया कि कोलकाता में अब मुगलों, पठानों या दमनकारी ब्रिटिश शासकों के नाम पर सड़कों और इलाकों के नाम नहीं रखे जाएंगे। मुख्यमंत्री का यह बयान पार्क सर्कस इलाके की एक प्रमुख सड़क का नाम बदलने को लेकर विपक्ष द्वारा इतिहास से छेड़छाड़ करने के आरोपों के जवाब में आया है। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि पूरे शहर में सड़कों और मोहल्लों के मौजूदा नामों की समीक्षा करने के लिए एक विशेष समिति का गठन किया जाएगा। यह पूरा मामला कोलकाता नगर निगम (KMC) द्वारा पार्क सर्कस क्षेत्र के व्यस्त सुहरावर्दी एवेन्यू (Suhrawardy Avenue) का नाम बदलकर 'गोपाल मुखर्जी रोड' करने के फैसले के बाद गरमाया है। वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.