कोलकाता की राजेश्वरी ने किया भावपूर्ण कथक
वाराणसी, मई 11 -- वाराणसी। नमो घाट पर होने वाली दैनिक सांस्कृतिक संध्या काशी वंदन में सोमवार को कोलकाता की राजेश्वरी सिंघा रॉय का भावपूर्ण कथक हुआ। उन्होंने अर्धांग से नृत्य की शुरुआत की। इसके बाद लखनऊ घराने का पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। उन्होंने भावनृत्य के बाद तराना से अपनी प्रस्तुति को विराम दिया। संचालन अंकित सिंह एवं संयोजन अंशुमान महाराज ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.