वाराणसी, अगस्त 28 -- वाराणसी। सुबह-ए-बनारस में शुक्रवार को प्रभाती में अस्सी घाट पर कोलकाता की वरिष्ठ कलाकार पियाली चटर्जी का शास्त्रीय गायन हुआ। उन्होंने गायन का आरंभी राग तोड़ी में विलंबित एकताल की बंदिश 'कहां गयो श्याम' से किया। इसके बाद तीनताल में निबद्ध बंदिश 'अब मोरी नइया पार करो' सुनाई। तबला पर उनके पति अशोक चटर्जी और हारमोनियम पर आनंदकिशोर मिश्र ने संगत की। कलाकार को प्रमाण पत्र मंजू मिश्रा ने प्रदान किया। संचालन डॉ.रत्नेश वर्मा ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...