वाराणसी, अप्रैल 18 -- वाराणसी। नमो घाट पर होने वाली दैनिक सांस्कृतिक संध्या 'काशी वंदन'में कोलकाता की कृष्टि घोषाल ने भावपूर्ण कथक नृत्य प्रस्तुत किया। शिव वंदना से प्रारंभ करने के बाद उन्होंने भाव नृत्य के अंतर्गत तीनताल में निबद्ध बंदिश 'प्रभु दाता सावन दे' पर एक आकर्षक नृत्य किया। पारंपरिक कथक के बाद राग केदार में तीनताल में निबद्ध तराना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को विराम दिया। कार्यक्रम संयोजन अंशुमान महाराज एवं संचालन तरुण कुमार सिंह ने किया। यह भी पढ़ें- तीन सितार के वादन से झंकृत हुई वरुणा संध्या

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...