कोलकाता और बेंगलुरु के ताजे फूलों से सजेगा श्याम दरबार
लखनऊ, जुलाई 3 -- बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में नौ जुलाई को वार्षिक उत्सव श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। मंदिर समिति ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष बाबा श्याम का दिव्य फूल बंगला कोलकाता और बेंगलुरु से मंगाए गए ताजे व सुगंधित फूलों से सजेगा। इसमें कृत्रिम फूलों का उपयोग नहीं होगा। उत्सव का शुभारंभ सुबह हवन-पूजन से होगा। इसके बाद कानपुर के कृष्ण कुमार तुलस्यान के सान्निध्य में अखंड ज्योति पाठ आयोजित किया जाएगा। कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल के अनुसार, उत्सव के लिए 400 श्रद्धालु पहले ही पंजीकरण करा चुके हैं। दर्शन, सुरक्षा और प्रसाद वितरण की बेहतर सुविधा की गई है। प्रवक्ता अनुराग साहू ने बताया कि मंदिर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया जा रहा है। रात्रि में विशाल भंडारा होगा।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.