कोलकाता और काशी के फूलों से होगा मां ललिता का शृंगार
प्रयागराज, मार्च 15 -- प्रयागराज, संवाददाता। वासंतिक नवरात्र में मां ललिता देवी मंदिर में आयोजित होने वाले मेला की तैयारियों को लेकर मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को हुई। जिसमें मंदिर समिति के सदस्यों व भक्तों से सुझाव लिए गए। सभी ने सर्वसम्मति से नवरात्र के पहले दिन मां का मनोहारी शृंगार कोलकाता व काशी के सुगंधित फूलों से कराने का निर्णय लिया। साथ ही 11 ब्राह्मणों से दुर्गा सप्तशती का पाठ व रात में 21 ब्राह्मणों से शतचंडी पाठ कराए जाने पर सहमति बनी। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष हरिमोहन वर्मा व संचालन प्रदीप जायसवाल ने किया। इस मौके पर पुजारी शिव मूरत मिश्र, सुमित श्रीवास्तव, उमेश मिश्र, गिरि शंकर प्रभाकर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.