कोलकाता एयरपोर्ट पर 136 साल पुरानी बांकरा मस्जिद में क्यों एंट्री बैन? दिखाना होगा आधार
नई दिल्ली, जुलाई 13 -- कोलकाता एयरपोर्ट पर स्थित 136 साल पुरानी बांकरा मस्जिद में एंट्री पर रोक लगा दी गई है। अब यहां नमाज भी नहीं पढ़ी जा सकेगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने रनवे विस्तार के लिए मस्जिद में आने-जाने पर रोक लगाई है। आधार कार्ड दिखाकर कुछ लोगों को ही मस्जिद में जाने की इजाजत दी जाएगी। बता दें कि गौरीपुर जामा मस्जिद को ही 'बांकरा' मस्जिद के नाम से जाना जाता है। यह दमदम एयरपोर्ट पर स्थित है। यहां दो रनवे हैं। दूसरे रनवे के विस्तार का काम किया जा रहा है। हालांकि इस बात से इनकार नहीं किया गया है कि मस्जिद को कहीं और शिफ्ट किया जा सकता है। अधिकारियों का कहना है कि बारिश की वजह से मस्जिद तक आने -जाने वाली सड़क खराब हो गई थी और तुरंत मरम्मत की जरूरत है। एक बार मरम्मत पूरी हो जाने के बाद दोबारा सोमवार से नमाज की इजाजत मिल सकती है। बता दें कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.